विज्ञान के लिए चुनौती बनी गौरी की आस्था...

 विज्ञान के लिए चुनौती बनी गौरी की आस्था...
कोंढर में बिना खाए पिए और सोए 9 दिनों तक निर्जला व्रत साधना कर रही महिला
मुलताई। अक्षय सोनी/राकेश अग्रवाल की रिपोर्ट
प्रभात पट्टन ब्लॉक के कोंढर गांव में नवरात्र पर एक महिला की आस्था विज्ञानं को चुनौती दे रही है। चिकित्सकों के अनुसार 9 दिनों तक कोई इंसान बिना जल के नही रह सकता लेकिन गौरी पति धनराज मोरले इस तर्क को धता बताते हुए बिना अन्न जल के  कठिन साधना कर रही है। इतना ही नही गौरी माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष जमीन पर लेटकर पेट पर जवाहरे भी ऊगा रही है जिससे वो हिल डुल सकती है और न नित्य क्रिया के लिए जा सकती है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार गौरी सो भी नही रही है। महिला की कठिन साधना देखने लोगों की भीड़ कोंढर में उमड़ रही है। गौरी के पति धनराज के अनुसार गौरी विगत 15 वर्षों से नवरात्र पर यह कठिन साधना कर रही है लेकिन उसे कोई समस्या नही आई। मूलतः गुजरात की निवासी गौरी का विवाह 2 वर्ष पूर्व ही कोंढर के धनराज से हुआ है। पुरे मामले में BMO डॉ सेन का कहना है की ये असम्भव है की कोई 9 दिनों तक बिना जल के रह ले लेकिन गौरी के परिजन इसे गौरी की माँ दुर्गा पर अटूट श्रद्धा बता रहे हैं जिससे ये असंभव भी सम्भव हो रहा है। बहरहाल विज्ञानं और आस्था की इस कशमकश में गौरी की कठिन साधना पुरे क्षेत्र के लिए उत्सुकता का विषय बन गया है।

Source : Agency

10 + 1 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]